October 22, 2026 10:54 pm

जम्हर में छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे; पढ़ाई के सफर को मिली नई रफ्तार

जनसेवा 24 न्यूज पिथौरा: पिथौरा विकासखंड के ग्राम जम्हर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे में खुशी और पढ़ाई के लिए उत्साह नजर आया। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं की पढ़ाई के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। दूर-दराज से स्कूल आने वाली छात्राओं को इससे आने-जाने में सुविधा मिलती है और उनकी पढ़ाई भी आसान होती है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए जैसे पंख दे दिए हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि शिक्षा के लिए आने-जाने की परेशानी कई बार छात्राओं के लिए बड़ी बाधा बन जाती है। साइकिल मिलने से यह परेशानी काफी हद तक दूर होगी और छात्राएं नियमित रूप से स्कूल आकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति राम दुलारी सिन्हा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर देना है। छात्राएं मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच तुलाबाई घनश्याम पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गांव की छात्राओं को साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता माधव लाल साहू ने किया। आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य कुलेश्वर प्रसाद मार्कण्डेय ने किया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, नंदनी दीवान, घनश्याम पटेल, संजुलता ठाकुर, जय बरिहा, बिहारी पटेल, सीताराम चौधरी, श्याम सेन, लोचन चौहान, लकेश्वर ठाकुर, शिव पटेल, दिलीप चौधरी, कान्ताराम पटेल, भागीरथी कोतवाल और चैन सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें