October 22, 2026 9:31 pm

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.56 करोड़ के गांजा तस्करी सिंडिकेट का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार

जनसेवा 24 न्यूज/महासमुंद /2 जुलाई 2026 महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 4 करोड़ 56 लाख रुपये मूल्य के 912.760 किलोग्राम गांजा मामले में मुख्य सप्लायर मिश्रो नायक को ओडिशा के कंधमाल जिले से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के मास्टरमाइंड, बिचौलियों, वाहन चालक और अन्य सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, थाना बसना में दर्ज अपराध क्रमांक 197/2026 की विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल डेटा के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। यह अवैध गांजा ओडिशा के कंधमाल से उत्तर प्रदेश के शामली भेजा जा रहा था।

17 अप्रैल 2026 को पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक आयशर मालवाहक वाहन से कच्चे केले की आड़ में 29 प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया 912.760 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस ने वाहन से चार फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की थीं, जिनका उपयोग तस्करी के दौरान पहचान छिपाने के लिए किया जा रहा था।

जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड तक फैला हुआ था। महासमुंद पुलिस ने ‘सोर्स से डेस्टिनेशन’ तक कार्रवाई करते हुए अब तक पूरे सिंडिकेट की सभी प्रमुख कड़ियों को जोड़कर तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।
आज गिरफ्तार आरोपी
मिश्रो नायक (28 वर्ष), निवासी कर्णीबेड़ा, थाना बालिगुड़ा, जिला कंधमाल (ओडिशा) – मुख्य गांजा सप्लायर।

महासमुंद पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ आगे भी ‘एंड-टू-एंड’ अभियान जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें