October 22, 2026 10:59 pm

पिथौरा में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर शराब व उपकरण जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, 25 जून 2026। महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पिथौरा पुलिस ने ग्राम कौडिया जंगल से लगे आंवला नाला पिथौरा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कौडिया जंगल स्थित आंवला नाला के पास एक व्यक्ति अपने खेत में हाथ भट्ठी से अवैध महुआ शराब तैयार कर रहा है। सूचना पर थाना पिथौरा पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर कार्रवाई की।

मौके से आरोपी मधुसूदन चौधरी (43 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11, कोडियापारा, पीलवापाली, थाना पिथौरा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से दो प्लास्टिक जरीकैन में रखी 10 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग ₹2,000) तथा शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन व अन्य सामग्री (कीमत लगभग ₹3,000) जब्त की गई। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य लगभग ₹5,000 है।

आरोपी के विरुद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 159/2026 के तहत कार्यवाही करते हुए धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार इसी तरह जारी रहेगा ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें