October 22, 2026 8:14 pm

महासमुंद जिले में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर्स आज पूर्णतः बंद

ऑनलाइन दवा कंपनियों की मनमानी और बिना वैध नियमों के धड़ल्ले से हो रही दवाओं की होम डिलीवरी के विरोध में आज 20 मई बुधवार को पिथौरा सहित पूरे महासमुंद जिले के मेडिकल स्टोर्स पूर्णतः बंद रहेंगे। अखिल भारतीय दवा विक्रेता संगठन और जिला दवा विक्रेता संघ के आह्वान पर इस एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल को स्थानीय स्तर पर व्यापक समर्थन कमिला है।

पिथौरा के अग्रवाल मेडिकल स्टोर्स के संचालक शैलेन्द्र अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार, इस बंद का मुख्य उद्देश्य स्थानीय छोटे और मंझोले केमिस्टों के अस्तित्व को बचाना और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियां केवल व्यापारिक लाभ के लिए नियमों को ताक पर रखकर दवाएं बेच रही हैं, जिससे स्थानीय केमिस्टों के सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

बिना किसी स्पष्ट कानूनी प्रावधान के ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण देशभर के लाखों लाइसेंसधारी छोटे केमिस्टों का रोजगार खत्म होने की कगार पर है। एवं ऑनलाइन माध्यमों से फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन और बिना डॉक्टर के परामर्श के घर-घर दवा वितरण से मरीजों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

दवा ने विक्रेताओं शासन-प्रशासन से मांग की है कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत ऑनलाइन दवाओं की अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और स्थानीय केमिस्टों के हितों की रक्षा के लिए नीतिगत निर्णय लिए जाएं। ? पिथौरा के दवा विक्रेताओं ने क्षेत्र के नागरिकों से इस जनस्वास्थ्य और स्थानीय व्यापारियों से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर सहयोग की अपील करते हुए आज अपनी सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद रखने का निर्णय लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें