October 22, 2026 10:09 pm

पिथौरा की जनता त्रस्त,भीषण गर्मी में लो वोल्टेज बना मुसीबत

पिथौरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार घटते-बढ़ते वोल्टेज के कारण लोगों के फ्रिज, ए सी, कूलर खराब हो जा रहे है जिससे आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी के इस मौसम में आज पिथोरा नगर में वोल्टेज इतना कम है कि पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण काम ही नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी झेलन पर विवश हो जा रहे है । वहीं पानी का संकट मंडरा रहा है, विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और छोटे-बड़े व्यापारियों के कामकाज पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।

आम नागरिकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। विभाग द्वारा केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ती ही जा रही है।

नगरवासियों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने, लाइन सुधार एवं नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर इस लौ वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाया जाएं, ताकि नगरवासियों इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें