October 22, 2026 10:06 pm

स्वास्थ विभाग का ABHA App बना आसान और पारदर्शी इलाज का जरिया – कुलजीत आजमानी

पिथौरा। स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और सरल बनाने की दिशा में ABHA App एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। अस्पतालों में इस ऐप के उपयोग से मरीजों को अब पहले की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित और पारदर्शी उपचार मिल रहा है।
ABHA ID के माध्यम से मरीजों का एक यूनिक ID मिलता है, एवं इस ABHA ID से डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार हो जाता है, जिसमें उनकी सभी जांच रिपोर्टस, दवाइयां और उपचार से जुड़ी पूरी जानकारी सुरक्षित रहता है। इससे मरीजों को हर बार कागजी दस्तावेज साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती और डॉक्टरों को भी सही हिस्ट्री ( जानकारी) तुरंत मिल जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ABHA App के इस्तेमाल से अस्पतालों में पंजीकरण प्रक्रिया तेज हुई है
इलाज में समय की बचत भी हो रही है । मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध भी हो रहे हैं । मरीजों को बेहतर स्वास्थ लाभ मिल रहा है
जिससे डॉक्टरों को भी सही समय पर मरीजों की सम्पूर्ण जानकारी मिल जाती है और इलाज अधिक आसान हो जाता है ।
इस आधुनिक व्यवस्था से
* रजिस्ट्रेशन में तेजी
* इलाज में पारदर्शिता
* मेडिकल रिकॉर्ड की सुरक्षा
* मरीजों को बेहतर सुविधाए


इस संबंध में कुलजीत आजमानी, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा कि यह पहल हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री की देन है जिन्होंने देश के प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को का इतना ख्याल है और उन्होंने एक ऐसा app बनाया है जिससे उन सभी नागरिकों का मेडिकल हेल्थ रिपोर्ट आपके आपने मोबाइल में उपलब्ध रहेगी । इस app से आम जनता को बेहद लाभ मिलने वाला है और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में अपनी ABHA ID बनवाकर इसका लाभ उठाना चाहिए।
आजमानी ने यह भी कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, ताकि हर व्यक्ति डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें