गुरु तेगबहादुर धर्मशाला में विशेष कीर्तन समागम, संगत होगी निहाल
पिथौरा/ धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के साथ पिथौरा में नवां महान कीर्तन दरबार का आयोजन 30 मार्च 2026 से किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 30 मार्च को शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक तथा 31 मार्च को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक विशेष दीवान सजा कर कीर्तनीये संगत को निहाल करेगी ।
यह पावन आयोजन स्व. गुरुभेज सिंह की सालाना स्मृति एवं स्व. हरभजन सिंह तथा स्व. माता स्वर्ण कौर सलूजा की पुण्य स्मृति में श्री गुरु तेग बहादुर धर्मशाला प्रांगण मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान गुरु का लंगर अटूट रूप से चलता रहेगा।
कीर्तन दरबार में संगत को शबद-कीर्तन के माध्यम से निहाल करने के लिए भाई करनेल सिंह जी (हजूरी रागी, दरबार साहिब अमृतसर), भाई अवनीत सिंह जी (गुरुद्वारा वेस्ट सेकर्मेंटो, USA) तथा बीबी अमरजीत कौर जी (छत्तीसगढ़) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर सुंदर तख्त सजाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया जाएगा, जिसके साथ कीर्तन दरबार की विधिवत शुरुआत होगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगत भक्ति रस में सराबोर रहेगी।
सलूजा परिवार एवं साध संगत पिथौरा ने आसपास के सभी सिक्ख व आमजन श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन कीर्तन समागम में भाग लें और गुरु घर की शोभा बढ़ाये एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।












