October 22, 2026 10:14 pm

खेल से मिलती है अनुशासन की सीख : स्वप्निल तिवारी

​पिथौरा में T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा दिन श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

​पिथौरा। यंग क्रिकेट क्लब द्वारा शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित T-20 ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन का आगाज़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में कलम के सिपाहियों ने खेल और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में खेलों की महत्ता को रेखांकित किया।

अतिथियों का स्वागत ​प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मनोहर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र सिन्हा, परमीत सिंह माटा, विजय गुप्ता, राजेश बंसल, राजेश मिश्रा, ऋषिकेश शुक्ला मानराखन ठाकुर मुन्नू पांडे प्रमोद सिन्हा सोनू सेन सहित पत्रकार जगत के अन्य साथी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया।
​अपने ओजस्वी संबोधन में स्वप्निल तिवारी ने कहा कि खेल हमें जीत और हार दोनों को स्वीकार करना सिखाते हैं। उन्होंने युवाओं को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके व्यक्तित्व की सरलता और सामाजिक कार्यों के प्रति उनका समर्पण आयोजन में चर्चा का विषय रहा।
पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले मनोहर साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैदान पर बिताया गया समय अनुशासन की सबसे बड़ी पाठशाला है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर बताया।
अपनी बेबाक कार्यशैली और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचाने जाने वाले परमीत सिंह माटा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।

​अतिथियों द्वारा टॉस कराकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथियों ने खेल का आनंद लिया और खिलाड़ियों को ऊर्जा के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का एक बेहतरीन मंच मिल रहा है।
​इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, आयोजक समिति के अंजय सिंहा राजेश चौधरी राजा मित्तल सुरेश ठाकुर सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें