October 22, 2026 10:05 pm

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए- परमीत सिंह माटा (निशु)

पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू सांसद रुपकुमारी चौधरी एवं बसना विधायक संपत अग्रवाल महासमुंद विधायक योगेश्वर सिन्हा की सहमति से, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आबिद खान ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है।

इस नई कार्यकारिणी में पिथौरा के परमीत सिंह माटा (निशु) को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से संगठन कार्यकर्त्ता में उत्साह है
​

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष परमीत सिंह माटा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है और जो जवाबदारी सौंपी है, मैं उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करूँगा। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और संगठन को मजबूती प्रदान करना मेरी प्राथमिकता होगी।”

​परमीत सिंह माटा की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से ​वरिष्ट भाजपा नेता प्रेमशंकर पटेल जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल अम्बु जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, भाजपा जिला मंत्री मनीष बंसल जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद पटेल,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, स्काउट गाइड संघ अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल व रविंदर आजमानी, सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा नंदकिशोर अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल विजय पटेल, विजय नायक, अजय डडसेना,मुन्नू पांडे, दिलीप निषाद, कुलजीत आजमानी, कुलवंत खनूजा, नानू सोनी, विजय गुप्ता, अविन्दर सलूजा एवं कलमेश डडसेना समेत बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने बधाई दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें