October 22, 2026 9:13 pm

यंग क्रिकेट क्लब पिथौरा द्वारा आयोजित T20 , टीमो मे खिलाडी आवंटित कर टीम घोषित किया गया ।

यंग क्रिकेट क्लब पिथौरा के द्वारा आज 2:00 बजे पिथौरा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मे टीम आवंटित आयोजन किया गया, T20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, जो कि आगामी 10 जनवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही है,

इस बैठक में सभी खिलाड़ियों का चयन कर टोकन/ड्रा पद्धति के माध्यम से खिलाड़ियों को 8 टीमों में विभाजित किया गया। यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी फ्रेंचाइजियों व खिलाड़ियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर संरक्षकगण एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से लोकनाथ डड़सेना, प्रवीण प्रवाह, सुरेश ठाकुर, रामलाल पटेल, बबलू सोनी, दिनेश साहू, हरकेश निर्मलकर
तथा समाजसेवी आकाश अग्रवाल, अनिमेष डे, श्रीकांत अप्पू, गोविंद शर्मा, अमरप्रीत छाबड़ा, कौशलदास मानिकपुरी, उपस्थित रहे।
साथ ही सभी आठ टीमों के फ्रेंचाइजी के मालिक
1.आशु अग्रवाल 2.सेलू अग्रवाल 3. गौतम साहू, मनीष अग्रवाल,4. हरप्रीत (हप्पू) सलूजा 5. मोनू अग्रवाल 6. देवनारायण सिन्हा 7. निलेश ठक्कर, जतिन ठक्कर 8. गोपाल शर्मा  की उपस्थिति में ड्रा प्रक्रिया संपन्न की गई।
बैठक में आगामी टूर्नामेंट से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की गई, जिनमें खिलाड़ियों को कोई भी असुविधा ना हो और सुविधाएं का विशेष ख्याल रखा जायेगा, आयोजन की रूपरेखा एवं संचालन प्रणाली की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
यह आयोजन यंग क्रिकेट क्लब पिथौरा द्वारा किया जा रहा है और समिति द्वारा इसे ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ तैयारियाँ की जा रही हैं।
आईपीएल की तर्ज पर यहां क्रिकेट होगा, जिससे आसपास ही नही अपितु पूरे महामसुंद जिले मे क्रिकेट का खुमार सर चढ़कर बोलने तैयार है ।
आयोजक यंग क्रिकेट क्लब पिथौरा
🙏❤️🙏

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें