October 22, 2026 10:05 pm

रायपुर : बारनवापारा अभ्यारण्य में जंगल सफारी, स्टे और टिकटिंग की ऑनलाइन सुविधा

छत्तीसगढ़ प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य को डिजिटल रूप से और अधिक सुलभ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज नया रायपुर में इसकी नई ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। यह शुभारंभ प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अरुण पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर तथा अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य कृषानू चन्द्राकार भी उपस्थित रहे।
सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान एवं आगमन की पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सरल ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से अब पर्यटक घर बैठे ही बारनवापारा जंगल सफारी की बुकिंग कर सकेंगे। बारनवापारा के पर्यटन ग्राम एवं देवहिल्स नेचर रिसॉर्ट में ठहरने के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इस प्लेटफ़ॉर्म पर टिकट उपलब्धता, सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान एवं आगमन की पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सरल और पारदर्शी बनाया गया है।
बारनवापारा के पर्यटन ग्राम एवं देवहिल्स नेचर रिसॉर्ट में ठहरने (Stay)  की ऑनलाइन बुकिंग इसके साथ ही बारनवापारा के पर्यटन ग्राम एवं देवहिल्स नेचर रिसॉर्ट में ठहरने की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी वेबसाइट में उपलब्ध है, जिससे पर्यटकों को सफारी, आवास और पर्यटन संबंधी सभी सेवाएँ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर सुगमता से प्राप्त होंगी। नई वेबसाइट आधुनिक तकनीक से तैयार की गई है तथा मोबाइल फ्रेंडली इंटरफ़ेस होने के कारण इसका उपयोग यात्रियों के लिए बेहद सहज रहेगा। वेबसाइट में फर्जी बुकिंग पर प्रभावी रोक, सटीक रिकॉर्ड-प्रबंधन तथा वन विभाग को बुकिंग डेटा की वास्तविक समय में निगरानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त व्हाट्सऐप आधारित हैसल-फ्री टिकटिंग की सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे पर्यटक और भी आसानी से बुकिंग कर सकेंगे।
60 दिन पहले तक एडवांस बुकिंग करने की सुविधा
पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व योजना के अंतर्गत 60 दिन पहले तक एडवांस बुकिंग करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे पर्यटकों को अपनी यात्रा समय रहते तय करने की सुविधा मिलेगी और अभ्यारण्य प्रबंधन को भी सुरक्षित एवं नियंत्रित पर्यटन संचालन में सहयोग मिलेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें