October 22, 2026 10:06 pm

नशा समाज और परिवार दोनों को करता है खोखला – कविताप्राण लहरे

 

वनग्राम बड़गांव में नशा मुक्ति अभियान की वर्षगांठ पर विधायक ने किया युवाओं से नशा त्यागने आह्वान

वनग्राम बड़गांव में आज नशा मुक्ति अभियान की प्रथम वर्षगांठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविताप्राण लहरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उपस्थित जनों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

भारत माता के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विधायक कविताप्राण लहरे ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों को खोखला करता है, इसलिए इसे छोड़ने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से नशा त्यागकर शिक्षा, रोजगार और समाज सेवा की ओर अग्रसर होने की अपील करते हुए नशा मुक्ति अभियान के कार्यकर्ताओं को उनकी सतत पहल और सामाजिक जागरूकता गतिविधियों के लिए बधाई भी दी।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम प्रधान, राधेश्याम शर्मा, पिथौरा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरुषोत्तम घृतलहरे, उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद पटेल, विधायक प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी, छिबर्रा सरपंच नंदिनी दीवान, भगवनंतीन निर्मलकर, कोकोभाठा सरपंच जमुना पटेल, सादराम पटेल, भीखम ठाकुर, श्याम सेन, सीताराम पटेल, घनश्याम पटेल, भगतराम बरिहा, सेवानिवृत्त शिक्षक बी.पी. साहू, रामकुमार ठाकुर, जयराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें