October 22, 2026 10:06 pm

देश के उपराष्ट्रपति OBC समाज के गौरव सी.पी. राधाकृष्णन की जीत का जश्न पिथौरा विश्राम गृह में अयोजित ।

 

पिथौरा। देश के उपराष्ट्रपति पद पर डॉ. सी.पी. राधाकृष्णन जी (OBC) के निर्वाचन की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर पिथौरा के विश्रामगृह में ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता दुलीकेशन साहू के नेतृत्व में भव्य जश्न का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा , नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी साहित पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास प्रकट किया और एक स्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का सरल स्वभाव, दूरदर्शिता और समाज सेवा के प्रति समर्पण देश को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधित्व को सर्वोच्च संवैधानिक पद पर स्थान मिलना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है।

इस अवसर पर ओबीसी नेता दुलीकेशन साहू ने कहा कि यह निर्णय न केवल ओबीसी समाज के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि पूरे देश में सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति की दिशा में एक नया अध्याय भी है। यह कदम समाज के सशक्तिकरण और सम्मान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मुँह मिठाई कराया और इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया गया ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें