October 22, 2026 10:06 pm

स्थायी सचिव के रूप मे पदस्थापना हेतु ग्राम सभा किशनपुर मे पुनीत सिन्हा का नाम प्रस्ताव परित ।

किशनपुर : लगभग 200 समाज प्रमुखो,पंचायत पदाधिकारीयों साहित ग्रामीणजनों ने 8 पन्नों पर हस्ताक्षर कर सौपे ज्ञापन ।

 

पिथौरा:- जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत किशनपुर में स्थायी सचिव के रूप में पुनीत सिन्हा की पदस्थापना हेतु 26 अगस्त को आयोजित ग्राम सभा मे प्रस्ताव पारित किया गया है । वहीं लगभग 200 समाज प्रमुखों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने 8 पन्नों पर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जनपद पंचायत पिथौरा के मुख्यकार्य अधिकारी को सौंपा गया है । 36 कुल समाज के अध्यक्ष राजकुमार बरिहा उपाध्यक्ष बलभद्र साहू, सरपंच प्रतिनिधि संजय बरिहा ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी को सौंपे गए आवेदन पत्र में बताया कि पुनीत सिन्हा लगभग तीन वर्षों से ग्राम पंचायत में पदस्थ हैं उनके पदस्थ होने से ग्राम विकास के कार्यों को गति प्राप्त हुआ एवं ग्राम पंचायत में अनेकों विकास कार्य हुआ है , वरिष्ठ एवं अनुभवी होने के कारण शासन के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारियां रखते हैं और उनका लाभ ग्रामीणों को हमेशा प्राप्त होता है ,ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों ,समाज प्रमुखों एवं ग्रामीणों के प्रति उनका व्यवहार बहुत ही अच्छा है ,उनके कार्यों से ग्राम पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं ग्रामीण जन पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं ।
सिन्हा को पूर्ण रूप से ग्राम पंचायत किशनपुर में सचिव के रूप में पदस्थ करने की माँग करने वालों में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत किशनपुर के सरपंच श्रीमती रिबिकान्ति बरिहा, ग्राम पटेल गौरहरी प्रधान,पूर्व सरपंच आनंदराम खुटे ,सुरीत कैवर्त , 36कुल समाज के अध्यक्ष राजकुमार बरिहा, उपाध्यक्ष बलभद्र साहू, सचिव दिलकुमार बांक, बिंझवार समाज जनेक बरिहा, सोनझोलिया समाज जोगलाल बरिहा, यादव समाज घनश्याम यादव, गोंड समाज सुमित सिदार, केंवट समाज रामलाल कैवर्त, संवरा समाज नंदलाल मांझी, कुम्हार समाज नारायण राणा, लोहार समाज कन्हैया लाल विश्वकर्मा, कलार समाज रामवतार सिन्हा, सतनामी समाज चेतन मिरी ( जगदीश मिरी ), घसिया समाज प्रितराम बंछोर, कोड़ा समाज मेनू (नेहरू) ,तेली समाज साहू, बिंझवार समाज पुर्व अध्यक्ष धनसिंग बरिहा,पंचायत पदाधिकारियों में जयलाल बरिहा, खीर सागर कश्यप, रजनी बंछोर , केवराबाई, फूलबाई, कलावती, चंद्रकला, प्रमोद बरिहा, कार्तिक यादव,शारदा साहु सहित 8 पेज पर लगभग 200 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर माँग किये हैं ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें