November 2, 2026 7:59 pm

पिथौरा: टप्पा चौक के पास स्कूटी से 7 किलो गांजा की तस्करी करते अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

थाना पिथौरा + ANTF की संयुक्त कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत ANTF व थाना पिथौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 31/10/2026 को थाना पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सरायपाली से रायपुर की ओर स्कूटी में गांजा लेकर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर NH-53, ग्राम राजासेवैया तिराहा के पास नाकाबंदी की गई।

कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति स्कूटी में आता दिखा, जिसे घेराबंदी कर रोका गया। पूछताछ में अपना नाम बलविन्दर सिंह पिता मंजीत सिंह, उम्र 53 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 04 गोंडखेरी, थाना कलमेश्वर, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) बताया।

स्कूटी की तलाशी लेने पर सीट के नीचे व पायदान पर रखे हल्के नीले रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 07 पैकेट, प्रत्येक में लगभग 01-01 किलो, कुल 07 किलो गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त गांजा जिला सोनपुर (उड़ीसा) से खरीदकर गोंडखेरी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) में खपाने / बेचने ले जा रहा था। पुलिस द्वारा फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक पर जांच की जा रही है।

जप्त मशरूका:
1. 07 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा – कीमती 3,50,000/- रुपये 2. परिवहन में प्रयुक्त Activa स्कूटी क्र. MH 40 DH 3140 – कीमती 30,000/- रुपये 3. नगदी रकम – 2010/- रुपये
कुल जुमला कीमती – 3,82,010/- रुपये

आरोपी का कृत्य धारा 20(b)(ii)(B) NDPS Act का पाये जाने पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 275/2026 पंजीबद्ध कर दिनांक 31/10/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें