November 2, 2026 7:04 pm

अर्नब का असर: महासमुंद जिले में झमाझम बारिश, पिथौरा में सबसे ज्यादा 67 मिमी वर्षा दर्ज

महासमुंद, 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) – चक्रवाती तूफान अर्नब का असर जिले में 28 के सुबह से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। भू-अभिलेख कार्यालय महासमुंद द्वारा जारी दैनिक वर्षा की जानकारी के अनुसार आज जिले में औसत 41.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सबसे ज्यादा बारिश पिथौरा में –
जिले की 6 तहसीलों में सबसे अधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 67.0 मिमी दर्ज की गई है। इसके अलावा –

  • बसना – 51.8 मिमी
  • बागबाहरा – 44.5 मिमी
  • सरायपाली – 43.6 मिमी
  • कोमाखान – 22.0 मिमी
  • महासमुंद – 21.6 मिमी

आज एक ही दिन में पूरे जिले में कुल 250.5 मिमी वर्षा हुई है।

तहसीलवार अब तक की कुल वर्षा इस प्रकार है –

  • पिथौरा – 1498.0 मिमी (औसत से 141.3% अधिक)
  • सरायपाली – 1404.0 मिमी (औसत से 140.8% अधिक)
  • बसना – 1263.3 मिमी (औसत से 109.1% अधिक)
  • बागबाहरा – 1200.2 मिमी (औसत से 119.7% अधिक)
  • महासमुंद – 1192.9 मिमी (औसत से 102.7% अधिक)
  • कोमाखान – 1151.6 मिमी (औसत से 115.9% अधिक)

जिले में इस सीजन कुल 7710.0 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

 

यह जानकारी अधीक्षक भू-अभिलेख महासमुंद कार्यालय के पत्र क्र. 1798 दिनांक 29/10/2026 के अनुसार जारी की गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें